5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत

बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुई। म...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत
बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुई। मृतकों की पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। दोनों होटल में ठहरे हुए थे। दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट घायल हो गए। दोनों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर थे। स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट टेक कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों तैरने के लिए होटल के तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में गए थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर करंट लग गया। होटल में ठहरे 41 साल अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट 28 साल राहुल तिवारी ने दोनों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों घायल हो गए।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow