हरदोई में कक्षा 8 की छात्रा के मुंह में ठूंसा कपड़ा, गला काटकर की हत्या
यूपी के हरदोई में महिला और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को एक छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा थाना इलाके में कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
बिसौली गांव में खेत में शनिवार सुबह एक किशोरी का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की शिनाख बगल के गांव के निवासी अनगपाल की बेटी मोहनी के रूप में की। मोहनी कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। मौके पर किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। लोग किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। एसपी ने बताया कि प्रतीत होता है कि गला काट कर हत्या की गई है। शरीर पर अन्य भी चोटों के निशान हैं। बताया कि पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई पुलिस कर रही है। घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। इस घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?