Income Tax के छापे में दीवारों के अंदर मिला कुबेर का खजाना

मई 10, 2023 - 23:13
 0  1310  0
Income Tax के छापे में दीवारों के अंदर मिला कुबेर का खजाना

यूपी के कानपुर में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने रेजगारी कारोबारी संजय गुप्ता के एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान खजाना देखकर आईटी विभाग की टीम भी हैरान रह गई। कटे-फटे नोटों का कारोबार करने वाला व्यापारी टैक्स चोरी कर क्या अकूत संपत्ति बना सकता है? जांच टीम इसका भी पता लगा रही है। संजय गुप्ता इतना शातिर है कि छोटे नोटों से करोड़ों का कारोबार कर रहा था।

कलेक्टर गंज में रहने वाले रेजगारी व्यापारी संजय गुप्ता का कटे-फटे नोटों का पुश्तैनी कारोबार है। हैराने करने वाले बात यह है कि इतनी दौलत उनके पूर्वज इस कारोबार से नहीं जुटा पाए। संजय गुप्ता ने इस कारोबार से इतनी कमाई कैसे कर ली। सूत्रों के मुताबिक संजय गुप्ता रेजगारी व्यापार की आड़ में हवाला का कारोबार कर रहे थे। संजय गुप्ता के घर से दो करोड़ से ज्यादा नगदी और बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी बरामद हुआ है।

संजय गुप्ता के घर से 10, 20, 50 100, 200 और 500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं हैं। इसमें 500 के नोटों को हटाकर अधिकतर छोटे नोट शामिल थे। आईटी विभाग का माथा उस वक्त ठनक गया, जब उन्होंने छोटे नोटों की बंडलों की संख्या ज्यादा देखी। टीम को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर छोटे नोटों के पीछे की हकीकत क्या है। सबसे खास बात यह है कि संजय गुप्ता के संबंध कानपुर की कपड़ा कारोबारियों से लेकर बिराहना रोड के ज्वैलर्स तक से हैं। संजय गुप्ता कारोबारियों से किस तरह का व्यापार करता था, इसका पता लगाया जा रहा है।

संजय गुप्ता रेजगारी कारोबार से कमाई गई रकम से सोना-चांदी खरीदता था। इसके बाद जब सोना-चांदी का भाव बढ़ता तो उन्हें बेच देता था। ये भी जानकारी मिल रही है कि हवाले के जरिए पैसा खपाता था। आयकर विभाग के सूत्रों से जानकारी के मुताबिक संजय गुप्ता ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। संजय ने दीवारों के अंदर कैश और गोल्ड को छिपाया था। आयकर विभाग की टीमें 9 बैग लेकर प्रतिष्ठान से निकली है। जिसमें कैश और सोना-चांदी था। टीम को कैश गिनने के लिए चार मशीनें और गोल्ड की माप लेने के लिए इलेक्टॉनिक तराजू मंगाया था।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow