Pakistan के ग्वादर में BLA ने किया चीनी इंजीनियरों के काफिले पर अटैक, 13 की मौत

7 वाहनों का काफिला चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे घेर कर गोलीबारी शुरू हो जाती है और लगातार विस्फोट किया गया है।

अगस्त 13, 2023 - 18:29
 0  198
Pakistan के  ग्वादर में BLA ने किया चीनी इंजीनियरों के काफिले पर अटैक, 13 की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है।

यह घटना ग्वादर में हुई है। 7 वाहनों का काफिला चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे घेर कर गोलीबारी शुरू हो जाती है और लगातार विस्फोट किया जाता है। इस हमले के बाद ग्वादर को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है और शहर में किसी के भी जाने और निकलने पर रोक लगा दी गई है।

बलूच लिब्रेशन आर्मी की सुसाइड ब्रिगेड ने चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिब्रेशन आर्मी ने दावा किया है कि आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। वहीं बंदरगाह को चारों ओर से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। जैसे ही हमला हुआ वहां पर रहने वाले आसपास के लोग सहम गए। करीब 2 घंटे तक गोलीबारी चली।

बीएलए ने बयान जारी कर कहा, “ग्वादर में आज हुए आत्मघाती बम धमाके में मजीद ब्रिगेड (सुसाइड ब्रिगेड) के दो सदस्य नवीद बलोच उर्फ असलम बलोच और गेश्कोर अवारन के मकबूल बलोच उर्फ कयाम ने चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 4 चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के 9 जवानों की मौत हुई है। इसमें कई अन्य भी घायल हुए हैं।”

वहीं पाकिस्तान में मौजूद चीनी दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में रहने वाले अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। चीनी दूतावास ने अगले आदेश तक चीनी नागरिकों को अपने घरों में ही रहने का आदेश जारी किया है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow