तान्या मित्तल के कथित एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह गिरफ्तार

बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और यूट्यूबर बलराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सितम्बर 13, 2025 - 16:39
 0  8
तान्या मित्तल के कथित एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह गिरफ्तार

बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और यूट्यूबर बलराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर बलराज की गिरफ्तारी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक धर्म विशेष पर बयान देने के चलते गोरेगांव वेस्ट पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार किया है।

बलराज एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर बलराज के 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, उनके यूट्यूब चैनल बलराज सिंह एंटरटेनमेंट के 82 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

बता दें कि तान्या मित्तल के बिग बॉस हाउस में जाने के बाद से बलराज लगातार उन पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने तान्या को 'फेक' कहा और आरोप लगाया था कि वह खुद को अमीर और पावरफुल दिखाती हैं, जबकि सच्चाई अलग है।

बलराज ने तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड होने का दावा किया था, लेकिन तान्या ने बलराज के साथ अपने रिश्ते पर कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा।

बलराज ने कहा था कि तान्या से उनकी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई क्योंकि उन्हें फेक लोग बिल्कुल पसंद नहीं।

बलराज के अनुसार, तान्या अक्सर दिखावे की बातें करती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि वह चांदी के बर्तनों में पानी पीने और सोने की थाली में खाना खाने जैसी बातें करती हैं, जबकि असल में साधारण बोतल और गिलास से भी पानी पीती रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि एक तरफ वह स्प्रिचुअलिटी की बातें करती हैं और दूसरी तरफ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की बात करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow