मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की टेंशन होगी खत्म, संचार साथी पोर्टल लॉन्च
मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की टेंशन होगी खत्म, संचार साथी पोर्टल लॉन्च

भारत के किसी भी कोने में अगर आपका मोबाइल खो गया है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। अब संचार साथी पोर्टल के जरिए उसे ढूंढा जा सकेगा। मंगलवार यानी 16 मई को संचार साथी पोर्टल की लॉन्च कर दिया।
भारत में कहीं भी मोबाइल गुम हो जाय तो संचार सारथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) के जरिए उसे ढूंढने में आसानी होगी। मोबाइल गुम होने पर अब आपको पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। मंगलवार को टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संचार साथी पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के जरिए कई अहम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आम लोगों के लिए इस पोर्टल का यूज बेहद आसान होगा। हिंदी, अंग्रेजी अलावा भारत की अन्य भाषाओं में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।आम लोगों के लिए इस पोर्टल का यूज बेहद आसान होगा। हिंदी, अंग्रेजी अलावा भारत की अन्य भाषाओं में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।
संचार सारथी पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो उसे ब्लॉक किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा सकता है। फोन के सिम कार्ड और मोबाइल दोनों को ब्लॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा पोर्टल के जरिए मोबाइल डेटा की भी सिक्योरिटी का इंतजाम है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






