कब्र खोदकर गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया, काफी देर बाद हुई लड़की की मौत

हमारी क्राइम सीरीज खूनी इश्क जारी है। इस सीरीज में आज कहानी एक ऐसा खौफनाक मर्डर की जिसे सुनकर भी रूह कांप जाए। भारत की रहने वाली एक 21 साल की लड़की को आस्ट्रेलिया में जिंदा कब्र में डाल दिया गया और ये सब किया उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने।

जुलाई 12, 2023 - 21:36
 0  36
कब्र खोदकर गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया, काफी देर बाद हुई लड़की की मौत

कभी उसने प्यार की कसमें खाई थी, कभी दोनों ने साथ वक्त बिताया था, लेकिन उस रात वो जीता जागता राक्षस बन गया। अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को अपनी कार में बिठाया, उसका भरोसा जीतकर उसे 600 किलोमीटर दूर ले गया। वहां जाकर लड़की के हाथ पैर बांधे, उसके मुंह में टेप चिपकाई। उसके बाद उसने लड़की के साईज की क्रब खोदी और फिर उसे जिंदा ही उस कब्र में डाल दिया।

लड़की की सांसे चल रही थी, लेकिन वो कुछ बोल नहीं सकती थी। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। वो न हिल सकती थी, लेकिन उस खौफ को महसूस कर रही थी। अब इस राक्षस ने लड़की के ऊपर मिट्टी डालनी शुरू की। लड़की की सांसे और तेज हो गई। ऊपर मिट्टी भरती चली जा रही थी, अब उसके लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड नहीं रुका। पूरी कब्र को मिट्टी से ढक दिया। लड़की अंदर जिंदा दफन हो चुकी थी। उसकी सांसे अभी भी बाकी थी। कब्र के अंदर काफी देर वो जिंदा रही और फिर एक पल के बाद उसकी सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया।

ये लड़का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दफनाकर वहां से वापस लौट चुका था। ये रास्ते में एक रेस्टोरेंट के पास रुका। यहां इसने एक कूड़ेदान में लड़की के कपड़े, उसकी ऑफिस का आईडी कार्ड और उसे बांधने का कुछ सामान फेंका और फिर अपनी सामान्य जिंदगी में लौट गया। लड़की को जिंदा दफनाने के बाद ये नॉर्मल तरीके अपने घर लौट आया, काम पर जाने लगा, अपनी रूटीन फॉलो करने लगा। इस लड़के को लगा कि लड़की को दफन करने के बाद शायद अब कोई इसकी हकीकत नहीं जान पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं था।

लड़का और लड़की दोनों ही भारतीय मूल के थे। दोनों ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहते थे। 21 साल की जसमीन कौर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और अपने अंकल-आंटी के साथ रहती थी। कोर्स के साथ-साथ वो नौकरी भी करती थी। 5 मार्च 2021 के दिन वो अपने ऑफिस तो गई, लेकिन ऑफिस का वक्त पूरा होने के बाद भी घर नहीं लौटी। घरवालों को फिक्र हुई। जसमीन को खोजने की कोशिश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और फिर शुरू हुई जांच।

पुलिस की टीम जसमीन के ऑफिस में पहुंची, लेकिन ऑफिस वालों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई। इस सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध कार ऑफिस पार्किंग में दिखी। कार के नंबर से मालिक की तलाश की गई तो पता चला कि इस कार का इस्तेमाल कार के मालिक के एक दोस्त तारिकजोत सिंह ने किया। तारिकजोत सिंह भारतीय मूल का ही था। अब राज खुलने लगे थे। तारिकजोत सिंह और जसमीन कौर पहले रिलेशन में रह चुके थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये साफ था कि जसमीन के गायब होने के पीछे तारिकजोत सिंह का ही हाथ था।

पुलिस ने पूछताछ की तो इस दरिंदे ने एक कहानी गड़ दी। तारिकजोत ने पुलिस को बताया कि जसमीन की मौत हो चुकी है। उसने उस दिन सुसाइड किया और सुसाइड के बाद इसने ही उसे दफनाया है। तारिकजोत पुलिस को उस जगह पर ले गया जहां इसने जसमीन को जिंदा गाड़ा था। तारिकजोत की थ्योरी एकदम फेक थी और पुलिस इस बात को जान चुकी थी। लड़की लाश उसी हालत में कब्र में पड़ी हुई थी। हाथ पीछे पीठ की तरफ बंधे हुए थे, मुंह में पट्टी बंधी हुई थी।

लंबे वक्त तक जसमीन मर्डर केस ऑस्ट्रेलिया की अदालत में चलता रहा। जिसने भी इस केस के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। अब आखिरकार अदालत ने तारिकजोत को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। अब पूरी जिंदगी ये लड़का सलाखों के पीछे रहेगा। कोर्ट ने इसे अनकॉमन लेवल ऑफ क्रुएल्टी माना है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow