मुख्तार अंसारी के बेटों के मकान पर गरजा बाबा का बुलडोजर

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद क्षेत्र में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे व सदर विधायक अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से एक दो मंजिला मकान था। जिसे पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था।

मार्च 3, 2023 - 21:05
 0  404  2
मुख्तार अंसारी के बेटों के मकान पर गरजा बाबा का बुलडोजर

मऊ जनपद के दक्षिणटोला के जहांगीराबाद स्थित मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम की जमीन पर निर्मित अवैध मकान को प्रशासन ने शुक्रवार को जमींदोज कर दिया। प्रशासन का बुलडोजर खूब गरजा। प्रशासन द्वारा पिछले दिनों मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। देर शाम तीन थानों के पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में प्रशासन ने तीन मंजिला मकान को जमींदोंज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष 09 जून को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जमीन को जब्त किया था। जांच में पाया गया कि मुख्तार अंसारी ने बाहुबल से दूसरे की जमीन को अपनी मां राबिया बेगम के नाम पर कराया था। मकान की कुल कीमत लगभग एक कराेड़ आंकी गई है। जिसे जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर ध्वस्त किया गया है।

आपको बता दें, शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन बुलडोजर को लगाकर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। इसके पहले पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दक्षिणटोला, कोतवाली और सरायलखंसी थानों की पुलिस और भारी संख्या में पीएससी बल भी मौजूद था। प्रभारी नगर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभी मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन से निर्मित और भी संपत्ति प्रशासन कर रडार पर है। आने वाले दिनों में उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow