बाराबंकी में किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई।

नवम्बर 28, 2026 - 12:48
 0  11  11
बाराबंकी में किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति
बाराबंकी के माती इलाके में किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है। माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात थम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक के केबिन में सवार लोग आग की चपेट में आ गए। मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow