मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी, गोपालगंज में नशेड़ी युवक के हमले में दुकानदार और दादा जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित कैलाश होटल के समीप शनिवार की देर शाम मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई।

नवम्बर 28, 2026 - 20:12
 0  7  7
मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी, गोपालगंज में नशेड़ी युवक के हमले में दुकानदार और दादा जख्मी
गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित कैलाश होटल के समीप शनिवार की देर शाम मोमोज खाने के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई। इस दौरान मोमोज दुकानदार सहित दो लोग चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में दुकानदार रोहित कुमार (18 वर्ष) और उनके दादा लाल पाशी (60 वर्ष) शामिल हैं। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रोहित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काली स्थान रोड वार्ड संख्या 13 निवासी रोहित कुमार कैलाश होटल मोड़ के समीप मोमोज की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनकी दुकान पर एक युवक मोमोज खाने पहुंचा था। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में था। इसी दौरान मोमोज खाने को लेकर दुकानदार और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने चाकू निकालकर रोहित कुमार पर हमला कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काली स्थान रोड वार्ड संख्या 13 निवासी रोहित कुमार कैलाश होटल मोड़ के समीप मोमोज की दुकान चलाते हैं।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow