EOU की छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, बिहार में पूर्व राजद नेता भगत यादव पत्नी, बेटा सहित गिरफ्तार

भगत यादव...

नवम्बर 28, 2026 - 20:12
 0  6  8
EOU की छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, बिहार में पूर्व राजद नेता भगत यादव पत्नी, बेटा सहित गिरफ्तार
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को गया निवासी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव और उसके गिरोह के सदस्यों के गया, औरंगाबाद, पटना एवं झारखंड के चतरा में दस आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद ईओयू ने इस गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित करोड़ों की अकूत संपत्ति का खुलासा किया है। भगत यादव के पास सवा सौ बीघा से अधिक के जमीन होने के कागजात मिले हैं ईओयू ने छापेमारी के दौरान घेराबंदी कर भगत यादव, उसके पुत्र आर्यन कुमार, पत्नी सुनीता कुमारी एवं रौशन राज उर्फ रौशन कुमार समेत चार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में भगत यादव के पास से अकूत संपत्ति मिली है, जिनका मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये है। ईओयू ने उसके पटना स्थित आवास से 19.50 लाख रुपये नकद, भूखंड के तीन दस्तावेज, डोभी, गया स्थित आवास से विभिन्न एग्रीमेंट के 51 दस्तावेज, 3 लाख रुपये नकद एवं 11 बैंक खाते के कागजात बरामद किए। छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से नकदी और जमीन के दस्तावेजों की बड़ी खेप बरामद की गई। भगत यादव के पटना स्थित आवास से 19.50 लाख रुपये नकद और भूखंड से जुड़े तीन दस्तावेज मिले। जांच में वर्ष 2001 से 2026 तक भगत यादव के खिलाफ 25 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। बेटे के नाम ईंट भट्ठा, परिवार के नाम वाहन और फ्लैट और मोनू इंटरप्राइजेज के जरिए कारोबार किए जाने का ब्योरा भी सामने आया है। भगत यादव की पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। सुनीता डोभी प्रखंड प्रमुख हैं। ईओयू की जांच में पत्नी की घोषित आय करीब 31 लाख रुपये होने के बावजूद उसके नाम 1.90 करोड़ रुपये की जमीन और फ्लैट का ब्योरा मिला है। वहीं, बेटे की कोई आय नहीं होने के बावजूद उसके नाम जमीन, ईंट भट्ठा और चार हाइवा वाहन दर्ज होने की जानकारी मिली है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow