अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने कथित तौर पर आधिकारिक दस्तावेजों में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इनमें मेडिकल रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों को महिला मरीजों को बीबी (जिसका अर्थ दादी या बुजुर्ग महिला होता है) कहकर बुलाने का निर्देश दिया गया है। यह रिपोर्ट अफगान मीडिया आउटलेट जान टाइम्स और द गार्डियन की जानकारी पर आधारित है। इस आदेश को लेकर चिंता जताई जा रही है कि यह पाबंदी देश के अन्य हिस्सों में भी लागू की जा सकती है।
बल्ख में अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि वे महिलाओं के नामों का इस्तेमाल न करें। जर्मनी में रहने वाली अफगान महिला अधिकार कार्यकर्ता लाला उस्मानी ने एल पैस को बताया कि महिलाओं, डॉक्टरों और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के बयानों से पता चलता है कि कुछ महिलाओं को बकरी या गाय जैसे अपमानजनक शब्दों से भी संबोधित किया जा रहा है।
ओस्मानी ने बताया, "यह लोगों को इंसान न समझने की एक व्यवस्थित प्रक्रिया है।" एक अफगान कार्यकर्ता ने एल पैस को इस आदेश की पुष्टि की। हालांकि, उसने यह भी बताया कि अभी तक इस आदेश पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.