इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हो गए हैं। नेतन्याहू जल्द प्रस्ताव सामने रख सकते हैं।
इसके तहत दोनों नेता बारी-बारी से सरकार चलाएंगे। पहले आइजनकोट प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके बाद नेतन्याहू यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह प्रस्ताव पहले ही एक आइजनकोट तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि, आइजनकोट को नेतन्याहू के इस प्रस्ताव पर भरोसा नहीं है। वे अगले हफ्ते नई सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय है।
यिजराइल बेतेनु पार्टी के प्रमुख एविगडोर लिबरमैन ने शुक्रवार को नेतन्याहू के इस प्रस्ताव को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू सरकार बनाने की कोशिशों को रोकने के लिए ऐसा प्रस्ताव दे सकते हैं।
लिबरमैन के मुताबिक, नेतन्याहू दोबारा चुनाव कराना चाहते हैं। वे एक साथ सरकार बनाने की बातचीत को आखिरी समय तक खींचेंगे और फिर कोई बहाना बनाकर उसे तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी सरकार बन भी जाती है, तो नेतन्याहू कुछ महीनों में उसमें विवाद खड़ा करके देश को फिर चुनाव में ले जाने की कोशिश करेंगे।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.