पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- फैसला लिखने और उस पर दस्तखत का काम जज ही करें और AI से बोरिंग काम करवाइए

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि AI अदालतों के ऊबाऊ और रोजमर्रा का काम कर सकता है, लेकिन फैसला और उसे लिखने की वजह जज की ही जिम्मेदारी रहनी चाहिए।

नवम्बर 29, 2026 - 12:29
 0  2  2
पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- फैसला लिखने और उस पर दस्तखत का काम जज ही करें और AI से बोरिंग काम करवाइए
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि AI अदालतों के ऊबाऊ और रोजमर्रा का काम कर सकता है, लेकिन फैसला और उसे लिखने की वजह जज की ही जिम्मेदारी रहनी चाहिए। नई दिल्ली में शनिवार को हुए ‘AI फॉर ऑल: AI गवर्नेंस एंड ट्रस्ट, द केस फॉर ज्यूडिशियल एक्सेस एंड एनपावर्ड इंडिया’ कार्यक्रम में पूर्व CJI ने ये बातें कहीं। चंद्रचूड़ ने कहा, “इन AI टूल्स में एक बात समान है। ये ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद, मामलों की सूची और दस्तावेजों की कमियां खोजने का काम करते हैं। यह उबाऊ काम है। अदालतों का ज्यादातर समय इसी में चला जाता है।" उन्होंने कहा, “भारतीय न्याय व्यवस्था की त्रासदी यह है कि जज अपना समय उस काम में लगा रहे हैं, जो उनके समय का सबसे कम हिस्सा होना चाहिए। उनका ध्यान असल में तुरंत फैसले लेने पर होना चाहिए।” चंद्रचूड़ ने कहा- जो लॉ रिपोर्ट अस्तित्व में ही नहीं है, उसे 30 सेकेंड में पकड़ा जा सकता है। लेकिन असली फैसले में गढ़ा हुआ पैराग्राफ हर आम जांच में पास हो जाएगा। मशीन से बना हर उद्धरण (Citation) और हर अनुवाद इंसान को चेक करना होगा और हर इस्तेमाल का रिकॉर्ड रखना होगा। पूर्व CJI ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की AI कमेटी ने 3 जून को अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए ड्राफ्ट नियम जारी किए थे। ये प्रस्तावित नियम सुप्रीम कोर्ट से लेकर ट्रायल कोर्ट और ट्रिब्यूनल तक लागू करने के लिए बनाए गए हैं। इन नियमों का आधार मानव की प्राथमिकता, पारदर्शिता, जवाबदेही, डेटा सुरक्षा और न्यायिक स्वतंत्रता है। चंद्रचूड़ ने कहा कि ड्राफ्ट नियम केस मैनेजमेंट, ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद और रिसर्च में AI के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति के जमानत जोखिम का आकलन करने या गवाह की विश्वसनीयता तय करने में AI के इस्तेमाल पर रोक होगी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow