हरियाणा में कांग्रेस नेता सतीश राणा के परिवार पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

कांग्रेस नेता सतीश राणा के परिवार पर शनिवार रात हमला करने का मामला सामने आया है।

नवम्बर 29, 2026 - 12:40
 0  6  6
हरियाणा में कांग्रेस नेता सतीश राणा के परिवार पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
कांग्रेस नेता सतीश राणा के परिवार पर शनिवार रात हमला करने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी और बेटा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर करनाल से गांव कैरवाली लौट रहे थे। कुटेल गांव के श्मशान घाट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। हमले के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार मां-बेटे को चोट नहीं आई। आरोप है कि हमलावर जाते समय धमकी देकर गए कि अभी तो यह ट्रेलर है। घटना की सूचना मिलने पर सतीश राणा और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मधुबन थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सतीश राणा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर पर हमला कराने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। सतीश राणा ने बताया कि उनका बेटा प्रणव और पत्नी परवीन राणा शनिवार रात करनाल से सामान लेकर गांव कैरवाली लौट रहे थे। जब वे कुटेल गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवक उनकी गाड़ी के पास आए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। युवकों ने आते ही गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए हमले से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सतीश राणा ने इस घटना को पहले से चले आ रहे विवाद से जोड़ते हुए वीरेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow