राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा:भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं BJP से नहीं डरता

उन्होंने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं।

नवम्बर 28, 2026 - 19:10
 0  6  6
राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा:भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं BJP से नहीं डरता
राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। ये अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। Gen-Z मानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। वे मेरे साथ हैं। राहुल ने पूछा कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है, तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। राहुल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दो दिन के संसद सत्र के पहले की। लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है, इसे मौजूदा 543 सीटों पर भी लागू किया जा सकता है। फिर 850 सीटें करने की जरूरत क्यों है?

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow