ममता के बागी ऋतब्रत बंगाल में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की

अदालत ने कहा कि स्पीकर का यह आदेश गलत है।

नवम्बर 27, 2026 - 14:39
 0  1  1
ममता के बागी ऋतब्रत बंगाल में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को चीफ व्हिप नियुक्त किया गया था। अदालत ने कहा कि स्पीकर का यह आदेश गलत है। हाईकोर्ट ने स्पीकर को 10 दिन के भीतर दोनों नियुक्तियों पर नए सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया था। लेकिन TMC के 58 विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत ने अलग गुट बनाकर इस पद पर दावा किया। इसके बाद 3 जून को स्पीकर ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। इसके खिलाफ शोभनदेव ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow