सपा सरकार के दौरान हुए पशुपालन भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। अगले सप्ताह आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की ओर से अदालत में दाखिल आरोप पत्र में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। ईडी तत्कालीन प्रमुख सचिव और गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार से जेल में पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति मांगेगा।
पहले अन्य आरोपियों को समन भेजकर पूछताछ की जाएगी। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। तत्कालीन मंत्री राजकिशोर सिंह को फिलहाल समन नहीं भेजा जाएगा। ईडी ने ईओडब्ल्यू की एफआईआर, आरोप पत्र और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद केस दर्ज करने का निर्णय लिया है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.