हिमाचल प्रदेश के मंडी में व्यक्ति ने होटल में पकड़ी पत्नी, महिला बोली काम करने आई थी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को होटल में पकड़ लिया।

नवम्बर 27, 2026 - 14:39
 0  0  0
हिमाचल प्रदेश के मंडी में व्यक्ति ने होटल में पकड़ी पत्नी, महिला बोली काम करने आई थी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को होटल में पकड़ लिया। इसके बाद होटल में ही जमकर हंगामा हुआ। हालांकि महिला ने तर्क दिया वह वहां काम करने आई थी, लेकिन होटल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यहां कमरा बुक किया गया है। इसके बाद यह मामला मंडी सहित प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यक्ति ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।  व्यक्ति पहले से ही खुद को बीमार बता रहा है और उसे पाइप लगी है। महिला ने उसे पहले ही बिना किसी कारण छोड़ रखा था और उस पर केस भी किया है। जब उसे पता चला कि पत्नी किसी होटल में गई है। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच खूब हंगामा हुआ। हालांकि, पहले महिला ने कुछ भी मानने से इन्कार किया और खुद को होटल का कर्मचारी बताया, लेकिन जब होटल संचालकों ने इससे इन्कार किया तो मामला तूल पकड़ गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow