‘खटाखट’ वालों को ‘सफाचट’ करेगी जनता, चुनावी मैदान में हमारा पुराना रूप भी देखने को मिलेगा - सीएम योगी

सीएम योगी ने वाराणसी में कहा- जो लोग चुनाव के बाद ‘खटाखट-खटाखट’ की बात करते थे, अब जनता जान चुकी है कि आगे के चुनाव में उन्हें ‘सफाचट-सफाचट’ करना है।

नवम्बर 28, 2026 - 19:10
 0  2  2
‘खटाखट’ वालों को ‘सफाचट’ करेगी जनता, चुनावी मैदान में हमारा पुराना रूप भी देखने को मिलेगा - सीएम योगी
सीएम योगी ने वाराणसी में कहा- जो लोग चुनाव के बाद ‘खटाखट-खटाखट’ की बात करते थे, अब जनता जान चुकी है कि आगे के चुनाव में उन्हें ‘सफाचट-सफाचट’ करना है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन की गलतबयानी का जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार योगी ने शनिवार को वाराणसी के नमो घाट पर टीवी मीडिया समूह से बातचीत की। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा पर कहा कि जिस अयोध्या आंदोलन का उन्होंने विरोध किया। रामभक्तों पर गोली और लाठी-डंडे चलवाए। फर्जी मुकदमे दर्ज किए और दावा किया कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वहां लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। वे अयोध्या जा रहे हैं तो खुशी है। लेकिन उन्हें रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए। योगी ने गोरखपुर की सभी 9 सीटों पर विपक्ष की चुनौती को खारिज किया। कहा- गोरखपुर का अपना इतिहास है। वहां उन्होंने बुलडोजर की सवारी करने का प्रयास किया था। लेकिन भूल गए कि बुलडोजर सुनना आसान है, उसकी स्टीयरिंग हर व्यक्ति नहीं चला सकता। इसके लिए वैसी ही इच्छाशक्ति और संकल्प चाहिए। सपा सरकार रहते हुए भी भाजपा गोरखपुर में चुनाव जीती और उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाई। 2017, 2022 और 2024 में भाजपा ने सभी सीटें जीतीं।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow