मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई में करीब 39.8 करोड़ रुपए की ड्रग्स और सोना जब्त किया है। इन मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
27 नवंबर को एक यात्री के पास से 5 किलो केटामाइन मिला, जो बैंकॉक जा रहा था। पूछताछ के बाद एक घर से 7 किलो और केटामाइन बरामद हुआ। इस मामले में कुल 12 किलो ड्रग्स पकड़ाई, जिसकी कीमत करीब 36 करोड़ रुपए बताई गई है।
इसके अलावा बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 6.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा (करीब 2.27 करोड़ रुपए) और पांच यात्रियों से 1,443 ग्राम 24 कैरेट सोना (करीब 1.57 करोड़ रुपए) जब्त किया गया।
ड्रग्स के मामलों में आरोपियों पर NDPS एक्ट और सोने के मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी मामलों की जांच जारी है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.