AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा, ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है

इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं।

नवम्बर 28, 2026 - 13:48
 0  4  4
AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा, ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं। यह चेतावनी जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके वैज्ञानिक निकोला युर्कोविच ने दी है। हार्वर्ड से पढ़े निकोला ने कहा कि घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी जरूर रखें। ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है। निकोला के मुताबिक, AI पर इंसानों का कंट्रोल कमजोर पड़ रहा है। इस साल AI ने कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में AI से लोगों की जान जाने का खतरा भी बढ़ सकता है। WHO के मुताबिक, कोरोना महामारी से दुनिया भर में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। हालांकि, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वास्तविक संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। युर्कोविच के मुताबिक, AI के विकास की रफ्तार नहीं रुकी तो 2030 के अंत तक इंसानियत के खत्म होने या AI से कंट्रोल खोने का खतरा 50% है। अगर इससे बच भी गए तो अगले 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं। विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow