दिल्ली में पकड़ा गया लश्कर आतंकी: कैसे रच रहा था साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

नवम्बर 28, 2026 - 19:50
 0  3  3
दिल्ली में पकड़ा गया लश्कर आतंकी: कैसे रच रहा था साजिश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आतंकी गतिविधि से जुड़ा हुआ था और दिल्ली-एनसीआर में आतंकी साजिश रच रहा था। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी पर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। संदिग्ध के तार गुजरात के वडोदरा में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और उन्हें आतंकी नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियां खंगाल रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसियां आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों पर काफी समय से नजर रख रही थीं। इनपुट पुख्ता होने के बाद उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर उमर नाम से सक्रिय था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित लोगों के संपर्क में था। आरोप है कि वह दूसरे युवाओं को भी अपने प्रभाव में लेकर आतंकी संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती पड़ताल में मोबाइल में पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के नंबर मिले हैं। ये नंबर बॉस, जट्ट साहब और डॉक्टर जैसे नामों से सेव किए गए थे। एजेंसियों को आशंका है कि इन हैंडलर्स के निर्देश पर दिल्ली, गुजरात समेत देश के दूसरे हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, आरोपी से टारगेट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow