महिला ने कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गुप्तांग पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पत्नी ने 21 फरवरी की रात पति के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दीं और फिर उसके गहरी नींद में डूब जाने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए.

मार्च 3, 2023 - 21:52
 0  85  1
महिला ने कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गुप्तांग पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

सिंगरौली जिले के उर्ती गांव में हुए एक शख्स के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. गांव के बीरेंद्र गुर्जर का बीती 21 फरवरी को शव बरामद हुआ था. मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान थे. 

पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ, उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की. मृतक की पत्नी भी पुलिस के शक के घेरे में आ गई. पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया. मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पत्नी कंचन ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था. नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था.

तंग आकर कंचन ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए एक साजिश रची| पूछताछ में पता चला कि महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए. इसके बाद धारधार हथियार से गुप्तांग पर प्रहार कर पति को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस के मुताबिक, कंचन गुर्जर मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पांचवी पत्नी थी. इससे पहले चार पत्नियां बीरेंद्र से प्रताड़ित होकर उसे पहले ही छोड़ चुकी थीं. कंचन ने भी इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति को मौत को घाट उतार दिया. 

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow