पराली जलाने पर देश में नंबर वन ग्वालियर, अब तक 1082 घटनाएं; दतिया, श्योपुर और जबलपुर में बढ़े मामले

संस्थान की 28 नवंबर 2026 की सैटेलाइट मॉनीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर से 28 नवंबर के बीच ग्वालियर जिले में पराली जलाने की 1,...

नवम्बर 29, 2026 - 20:07
 0  2  2
पराली जलाने पर देश में नंबर वन ग्वालियर, अब तक 1082 घटनाएं; दतिया, श्योपुर और जबलपुर में बढ़े मामले
पराली जलाने की घटनाओं में ग्वालियर ने देश के उन सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी निगरानी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), नई दिल्ली की ओर से की जा रही है। संस्थान की 28 नवंबर 2026 की सैटेलाइट मॉनीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर से 28 नवंबर के बीच ग्वालियर जिले में पराली जलाने की 1,082 घटनाएं दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट में शामिल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के जिलावार आंकड़ों में यह सर्वाधिक संख्या है। मध्य प्रदेश में भी ग्वालियर पहले स्थान पर है। दतिया में 1,012 और श्योपुर में 963 घटनाएं दर्ज हुई हैं। आईसीएआर के एग्रीकल्चरल फिजिक्स डिवीजन की सीआरईएएमएस लैब ने सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग के माध्यम से खरीफ सीजन 2026 में पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी की है। इसके लिए 15 सितंबर से 28 नवंबर तक का आंकड़ा जारी किया गया है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow