कॉमेडियन और यू-ट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर गुजरात के वडोदरा जिले में पारुल यूनिवर्सिटी के एक कॉमेडी शो के दौरान अश्लील टिप्पणी करने और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप है।
यह एफआईआर वाघोडिया पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस कथित अश्लील हरकत का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसके बाद काफी आलोचना हुई। शिकायत के अनुसार, यह घटना 25 नवंबर को हुई थी।
वाघोडिया तालुका के लिमडा गांव में स्थित इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में लवारी नाम का एक कामेडी शो आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच हुआ, जिसमें छात्र और अन्य लोग शामिल थे।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.