वापसी से पहले शेख हसीना का तीखा हमला - 'बांग्लादेश आजाद न हुआ होता तो पाकिस्तानी सेना के बूटों की ठोकरें सहनी पड़ती'

अगस्त, 2024 में छात्र आंदोलन के बाद अपनी सरकार के पतन के चलते बांग्लादेश छो...

नवम्बर 29, 2026 - 20:27
 0  2  2
वापसी से पहले शेख हसीना का तीखा हमला - 'बांग्लादेश आजाद न हुआ होता तो पाकिस्तानी सेना के बूटों की ठोकरें सहनी पड़ती'
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बिना बांग्लादेश आजाद नहीं हो सकता था और अगर देश को आजादी नहीं मिली होती तो लोगों को पाकिस्तानी सेना के बूटों की ठोकरें सहनी पड़तीं। अगस्त, 2024 में छात्र आंदोलन के बाद अपनी सरकार के पतन के चलते बांग्लादेश छोड़ने के बाद से हसीना नई दिल्ली में रह रही हैं। हसीना ने शनिवार को बांग्लादेश आवामी लीग की ‘दयामुक्ति’ लाइव सीरीज की 98वीं कड़ी में जूम के जरिये आनलाइन आडियो संबोधन में यह बात कही। उनका यह बयान बांग्लादेश में हालिया हिंसा और उनके 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की घोषणा के बाद आया है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow