पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलावरों ने 11 कोयला खदान श्रमिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी, हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलावरों ने रविवार को कोयला खदान के 11 श्रमिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी।

नवम्बर 30, 2026 - 01:07
 0  5  7
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलावरों ने 11 कोयला खदान श्रमिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी, हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमलावरों ने रविवार को कोयला खदान के 11 श्रमिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने कोहलू जिले के चामालांग इलाके में कोयला खदान के श्रमिकों को ले जा रहे दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया और सभी श्रमिकों को अगवा कर पास के हौसरी पहाड़ों में ले गए। बाद में उसी इलाके से श्रमिकों के शव बरामद किए गए। फिलहाल किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान प्रांत में पिछले कुछ वर्षों से अपहरण और हिंसक हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। यहां आम नागरिकों के साथ सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया जाता रहा है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow