ब्रिटेन में पुलिस को मुस्लिमों से बर्ताव की गाइडलाइन:मस्जिद के बाहर जूते उतारें, नमाज में दखल नहीं

ब्रिटेन में पुलिसकर्मियों को मुस्लिमों से बर्ताव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है।

नवम्बर 30, 2026 - 01:07
 0  5  5
ब्रिटेन में पुलिस को मुस्लिमों से बर्ताव की गाइडलाइन:मस्जिद के बाहर जूते उतारें, नमाज में दखल नहीं
ब्रिटेन में पुलिसकर्मियों को मुस्लिमों से बर्ताव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मी मस्जिद में जूते उतारें, नमाज पढ़ रहे लोगों को बीच में न रोकें और महिला-पुरुष से जुड़े धार्मिक रीति-रिवाजों का ध्यान में रखें। इस गाइडलाइन को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस जरूरत से ज्यादा झुक रही है और धार्मिक आधार पर अलग-अलग नियम अपना रही है। मुस्लिमों से बर्ताव के ये सुझाव नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल (NPCC) की ओर से दिए गए हैं। विवाद के बाद NPCC ने कहा है कि धार्मिक मान्यताएं कानून या पुलिस की ड्यूटी से ऊपर नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। NPCC का कहना है कि इस गाइडलाइन का मकसद अलग-अलग धर्मों और समुदायों को समझना है, ताकि पुलिस उनसे बेहतर तरीके से जुड़ सके। इसमें ईसाई, सिख, मुस्लिम और दूसरे समुदायों के संगठनों ने भी योगदान दिया है। ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी रिफॉर्म यूके के नेता निगेल फराज ने इस गाइडलाइन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करने के बजाय कुछ समुदायों को खुश करने में लगी है। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का सबूत बताया और गाइडलाइन वापस लेने की मांग की। वहीं, शैडो होम सेक्रेटरी क्रिस फिल्प ने भी कहा कि पुलिस को धर्म और रंग के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow