राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात हार्ट अटैक से निधन

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात हार्ट अटैक से निधन

मार्च 14, 2023 - 10:35
 0  56
राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात हार्ट अटैक से निधन

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ( Lokendra Singh Kalvi ) का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पहले जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार नागौर जिले स्थित उनके पैतृक गांव कालवी गांव में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा।

कालवी प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले नेता थे।80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है, तो उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति भी बताया है।

2003 में सामाजिक न्याय मंच बनाकर लड़ा था विधानसभा चुनाव
वहीं लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी।

2006 में करणी सेना की स्थापना
वहीं इसके बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने साल 2006 में करणी सेना की नींव रखी और राजपूत समाज को एकजुट करने का काम किया। करणी सेना के विरोध के चलते ही साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर रिलीज को लेकर विवाद हुआ था। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी जिसका भी करणी सेना ने जमकर विरोध किया था और यह मुद्दा देश भर में सुर्खियों में रहा था। लोकेंद्र सिंह कालवी विभिन्न मुद्दों पर राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं।

लोकेंद्र के पिता कल्याण सिंह कालवी केंद्रीय मंत्री रहे
वहीं लोकेंद्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी भी केंद्र में चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे हैं, कल्याण सिंह कालवी भी राजपूत समाज के लिए हमेशा आगे रहकर आवाज बुलंद करते रहे हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow