बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले का एनकाउंटर

हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। सोमवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई थी।

नवम्बर 25, 2026 - 14:19
 0  0  0
बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले का एनकाउंटर
हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। सोमवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई थी। आरोपी ने वहां छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस उसे कंधों पर टांगकर जिला अस्पताल ले गई। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर मुस्कुरा इलाके में हुई। आरोपी रविवार दोपहर बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गया था। उसे अरहर के खेत में ले जाकर रेप किया। इसके बाद पैजामी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने शव लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow