बरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत

बरेली के आंवला क्षेत्र के गंज त्रिपोलिया से मोहल्ला लठैता मोड़ के पास शनिवार शाम दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस बीच गुजर रहे दूसरे समुदाय के राहगीर की गोली...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
बरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत
बरेली के आंवला क्षेत्र के गंज त्रिपोलिया से मोहल्ला लठैता मोड़ के पास शनिवार शाम दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस बीच गुजर रहे दूसरे समुदाय के राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। मोहल्ला पुरैना ढाल निवासी सुमित भी घायल हो गए। गोलीकांड से आसपास अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। मोहल्ला गंज गौसिया चौक निवासी सज्जाद अंसारी (उम्र 65 साल) सिलाई का काम करते थे, वे रोजाना की तरह शाम को अपने नवासे नवासियों को मोहल्ला लठैता में ट्यूशन की छुट्टी होने पर उनको वापस घर लाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान वहां हुई दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग के दौरान उनके गोली लग गयी और वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। शनिवार शाम आरोपियों ने गंज त्रिपोलिया पर दोबारा से रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी। तरूण सिंह जब आरोपियों के चंगुल से बचकर जब घर की ओर भागे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मोहल्ला गौसिया चौक निवासी सज्जाद उम्र 65 साल को गोली लग गयी। और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से भी घटना के मामले में नामजद तहरीर दी गई है। घटना के बाद एक पक्ष के मोहल्ला लठैता निवासी तरूण सिंह दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि वे बरेली के एक निजी विश्वविधालय के छात्र हैं। 15 अक्तूबर को जब वे कॉलेज से वापस घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर पीटा। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में कस्बा निवासी चार आरोपियों को नामजद कराया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे और आए दिन गालीगलौज व धमकी देते थे। 

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow