बीएसएफ जवान ने पत्नी का काटा गला, फिर खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

पंजाब के फाजिल्का में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला,...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
बीएसएफ जवान ने पत्नी का काटा गला, फिर खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
पंजाब के फाजिल्का में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब उनकी 12 वर्षीय बेटी ने माता-पिता के शव देखे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मख्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव शांति निवासी दिनेश कुमार बघेल (38) बीएसएफ की 38वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह अपनी पत्नी पिंकी (36), बेटी अनुष्का (12) और बेटे जयादित्य (7) के साथ फाजिल्का स्थित बीएसएफ कैंप की सरकारी आवासीय कॉलोनी में रह रहा था।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow