लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में ईडी के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। CBI के मुताबिक, हेड कांस्टेबल को 23 अक्टूबर को रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोप है कि वह ईडी में चल रहे एक मामले में शिकायतकर्ता के पिता को राहत दिलाने के बदले प्रवर्तन अधिकारी की ओर से रिश्वत ले रहा था। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सीबीआई ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया। इसमें लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय के एक हेड कांस्टेबल और कुछ अज्ञात अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल ने उसके पिता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त और सितंबर 2026 में ED के लखनऊ जोन ऑफिस की ओर से 2 समन मिले थे। इसी मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। सीबीआई ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.