दिल्ली के बेहद संवेदनशील इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को CISF जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया। इस घटना से CISF जवानों की एक और मुस्तैदी सामने आई है।
सीआईएसएफ ने बुधवार को बताया कि उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक शख्स की जबरन घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI एयरपोर्ट) के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF के जवानों ने बहुत सतर्कता, तत्परता और दिलेरी दिखाते हुए बिना दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को दौड़ाकर पकड़ लिया।
अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध रह जाते हैं। शख्स CISF जवान को धक्का देकर जैसे ही चेकइन पर करता है साथी जवान भी उसे पड़ने के लिए दौड़ते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथियारबंद CISF जवान साथी की मदद के लिए आता है और घुसपैठिए को पकड़ लेता है लेकिन वह छुड़ाकर आगे बढ़ता है। इसी बीच दूसरा जवान उसे दबोच लेता है। इस घटनाक्रम में घुसपैठिया शख्स टर्मिनल-3 के भीतर कुछ मीटर तक आगे बढ़ गया होता है।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.