ग्रीन कार्ड में देरी से भारतीयों का अमेरिका बसना मुश्किल:10 लाख इंतजार में

भारतवंशियों के लिए अमेरिका में बसने का सपना अब मुश्किल होता जा रहा है। ग्रीन कार्ड मिलने में सालों की देरी, ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेद...

नवम्बर 24, 2026 - 17:23
 0  0  0
ग्रीन कार्ड में देरी से भारतीयों का अमेरिका बसना मुश्किल:10 लाख इंतजार में
भारतवंशियों के लिए अमेरिका में बसने का सपना अब मुश्किल होता जा रहा है। ग्रीन कार्ड मिलने में सालों की देरी, ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका इसकी बड़ी वजहें हैं। अमेरिका की नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी के मुताबिक, करीब 10 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले करीब 30 हजार भारतीयों ने दूसरे देशों की स्थायी रेजिडेंसी (पीआर) भी हासिल कर ली है। ये लोग अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों में भी अपना ठिकाना तैयार कर रहे हैं। इनमें दुबई और यूरोप के देश सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं। मिलियनेयर माइग्रेंट फर्म के जेरेमी सैवरी के मुताबिक, भारतीय अब अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में भी बसने के विकल्प तलाश रहे हैं। ट्रम्प की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका भी इसकी वजह हैं। दुबई का बिजनेस फ्रेंडली माहौल और गोल्डन वीजा भारतीयों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, यूरोप में ग्रीस की रेजिडेंसी से शेंगेन क्षेत्र के देशों में यात्रा करना आसान हो जाता है। स्पेन का डिजिटल नोमैड वीजा रिमोट काम करने वालों को वहां रहने का विकल्प देता है। इटली में निवेश के जरिए पीआर हासिल करना भी संभव है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow