महंगी कैंसर दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के 70% तक दाम घटाए

कैंसर के महंगे उपचार का खर्च उठाने को मजबूर मरीजों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए अंतिम आदे...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
महंगी कैंसर दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के 70% तक दाम घटाए
कैंसर के महंगे उपचार का खर्च उठाने को मजबूर मरीजों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए अंतिम आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की ओर से 17 अक्टूबर को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार इन दवाओं की बिक्री पर कंपनियों, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं का कुल व्यापारिक मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। नई कीमतें नौ नवंबर 2026 से लागू होंगी। सरकार के इस कदम से कुछ दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) में 70 प्रतिशत तक कमी आने की उम्मीद है। इससे मरीजों को सालाना करीब 2500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। आठ अक्टूबर को इस फैसले की घोषणा के बाद अब अंतिम आदेश जारी होने से नई कीमतें लागू करने की प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है। इसका उद्देश्य कैंसर की महंगी दवाओं पर अधिक मुनाफा लेने पर रोक लगाना और मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था केवल मेडिकल स्टोर तक सीमित नहीं रहेगी। अस्पतालों को भी कैंसर की संबंधित दवाएं तय कीमत पर उपलब्ध करानी होंगी। यदि दवा कंपनी सीधे अस्पताल को दवा बेचती है तो अस्पताल को ही थोक खरीदार मानकर कीमत तय की जाएगी। अस्पतालों को अपनी फार्मेसी में दवाओं की नई मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। दवा कंपनियों को भी नई कीमतों की जानकारी एनपीपीए और राज्य के औषधि नियंत्रक को देनी होगी। इसके लिए राजपत्र में आदेश प्रकाशित होने के सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। इस सूची में पेम्ब्रोलिजुमैब, निवोलुमैब, ओसिमर्टिनिब, इमैटिनिब, एबिराटेरोन और लेनालिडोमाइड जैसी कैंसर की दवाएं शामिल हैं। इनका इस्तेमाल कैंसर के अलग-अलग प्रकार के उपचार में किया जाता है। नई व्यवस्था संबंधित दवाओं की अलग-अलग खुराक और रूपों पर भी लागू होगी। पेटेंट वाली दवाएं भी इसके दायरे में रहेंगी, जब तक उन्हें नियमों के तहत छूट नहीं मिली हो।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow