पूर्णिया पुलिस की स्पेशल क्राइम यूनिट ने एक महिला के यौन शोषण और अबॉर्शन के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया था, जिसके बाद उसका अबॉर्शन कराया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला कांस्टेबल को मरीज बनाकर दलालों तक भेजा। उन्होंने आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
इस मामले में कुल 7 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक चलाने वाले, डॉक्टर और दलालों सहित कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है।
पूर्णिया एसएसपी डॉ शौर्य सुमन को एक पीड़ित महिला की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें जिक्र किया गया था कि पीड़िता की आरोपी से पहली बातचीत फोन कॉल के माध्यम से हुई थी। उस दरमियान आरोपी उत्तराखंड में रह रहा था और महिला से मिलने पूर्णिया आया।
इसके शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया । महिला जब 5 महीने की गर्भवती हो गई, तब उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
आरोपी दलाल के माध्यम से महिला को एक क्लिनिक लेकर पहुंचा, जहां अल्ट्रासाउंड केंद्र ले जाकर उसका अवैध रूप से 5 माह का गर्भपात करा दिया।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.