बिहार में दो पत्नियों ने मिलकर पति को मार डाला
बिहार के छपर जिले में दो पत्नियों का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिन्होंने मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। उसे ताबड़तोड़ इतने चाकू मारे की युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिहार के छपरा जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो पत्नियों ने मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। दोनों बीवियों ने मिलकर युवक को कई ताबडतोड़ चाकू मारे, चाकू मार-मारकर उसका शरीर चलनी कर दिया। परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों से इस मामले में पूछताछ जारी है।
यह घटना छपरा जिले के भेल्दी थाने इलाके के बेदबलिया गांव की है। जहां 9 जुलाई की शाम आलमगीर अंसारी (45 साल) की हत्या हो गई। यह कत्ल उसकी दोनों पत्नियां सलमा और अमीना ने मिलकर की है। सलमा मृतक की पहली बीवी थी, जिससे उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। लेकिन विवाह के कुछ महीनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगे और अलग-अलग रहने लगे। वहीं बंगाल की रहने वाली अमीना से युवक 6 महीने पहले ही निकाह किया था। लेकिन अब दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी।
पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि मृतक आलमगीर अंसारी पिछले कई सालों से दिल्ली में रहता था। वो दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। लेकिन पिछले महीने ही वह ईद पर अपने घर बिहार आया था। इसकी भनक उसकी पहली बीवी सलमा को लग गई, तो वह दूसरी पत्नी अमीना को लेकर अपने पति आलमगीर यानि ससुराल पहुंच गई। इस दौरान तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। तभी एक ने हाथ-पैर पकड़े और दूसरे ने दनादन चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट में करीब 6 से 8 बार चाकू मारे।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






