अब घूस लेने पर नहीं बचेंगे सरकारी ऑफिसर, SC का आदेश- रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए मंजूरी जरूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत किसी लोक सेवक द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगने की जांच के लिए पूर्व मंजूरी लेना जरूरी नहीं है। शी...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
अब घूस लेने पर नहीं बचेंगे सरकारी ऑफिसर, SC का आदेश- रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए मंजूरी जरूरी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत किसी लोक सेवक द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगने की जांच के लिए पूर्व मंजूरी लेना जरूरी नहीं है। शीर्ष अदालत का कहना है कि यह काम आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से जुड़ा नहीं है, जिसे कानून के तहत संरक्षण प्राप्त है। जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने 16 अक्टूबर के फैसले में यह टिप्पणी की। पीठ ने राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल तेजाराम की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप तय किए जाने को चुनौती दी थी। पीठ की ओर से फैसला लिखते हुए जस्टिस अंजारिया ने राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, जिसमें उसने तेजाराम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा-सात के तहत आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया था। अधिनियम की धारा-सात में उन लोक सेवकों को दंडित करने का प्रविधान है जो किसी सरकारी दायित्व का निर्वहन करने के लिए अनुचित लाभ स्वीकार करते हैं या स्वीकार करने की कोशिश करते हैं। इस धारा को 2018 में संशोधित किया गया था। शीर्ष अदालत ने कांस्टेबल की यह दलील खारिज कर दी कि जांच एजेंसी ने अधिनियम की धारा-17ए के तहत जांच या पूछताछ के लिए पूर्व मंजूरी नहीं ली थी। यह धारा लोक सेवकों के आधिकारिक कार्यों के निर्वहन के दौरान लिए गए फैसलों या अनुशंसा से जुड़े कुछ अपराधों की जांच या पूछताछ से संबंधित है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow