‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर'; सपा पर भाजपा MLC का तंज

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल जाकर आजम खान से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट क...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर'; सपा पर भाजपा MLC का तंज
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल जाकर आजम खान से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट का समय तय किया गया है। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से मुलाकात की। पंकज चौधरी राजा भैया के आवास ‘रामायण’ पहुंचे। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उधर, भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर।’ दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे, जिसमें अधिकतर मुस्लिम छात्र शामिल थे। सांसद प्रमोद तिवारी ने औवेसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक के चुनावी नतीजे देख लीजिए। साफ है कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर अल्पसंख्यक वोटों का बंटवारा कर उसे राजनीतिक फायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा और ओवैसी सियासत के जुड़वां भाई हैं।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow