जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की एक मस्जिद में सेना के घुसे जवान? जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का आरोप लगा

Kashmir की मस्जिद में घुसे जवान? जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का आरोप, महबूबा मुफ्ती ने की जांच की मांग

जून 25, 2023 - 23:21
 0  93  0
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की एक मस्जिद में सेना के घुसे जवान? जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का आरोप लगा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के जवानों पर ज़दूरा गांव की मस्जिद में घुसने और लोगों से जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने का आरोप लगा है। मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मामले में जांच की मांग की है।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि 50 RR के जवानों द्वारा पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ऐसा तब हुआ, जब अमित शाह यहीं पर है और यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में यह सिर्फ उकसावे की कार्रवाई है।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow