भारतीय टीम ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। भारत पहले दो क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ रहा था। मगर सरपंच हरमनप्रीत सिंह की सेना ने आखिरी दो क्वार्टर में वापसी करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। भारत की ये रिकॉर्ड छठी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी है।
भारतीय टीम ने चौथा गोल दाग दिया है। विवेक सागर प्रसाद के स्टिक से शानदार गोल आया। जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का शानदार फायदा उठाया। उन्होंने शानदार ड्रैग फ्लिक से जापान का डिफेंस भेद दिया। भारत फाइनल में 3-1 से आगे। भारतीय टीम को फाइनल में आखिरकार बढ़त मिल गई। दिलप्रीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दागा है।
भारत ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले गोल दाग दिया । इसी के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया है। शिलानंद लाखड़ा के स्टिक से गोल हुआ । भारतीय टीम को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला । इस दौरान हरमनप्रीत सिंह गोल करने में नाकामयाब रहे। भारत और जापान के बीच रहे फाइनल मुकाबले का दूसरा हाफ शुरू होने तक भारतीय टीम 0-1 से थी।
Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.