बीवी का बेदर्दी से कत्ल: सिर पर हमला कर की हत्या

यूपी के आगरा स्थित अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव कुकथला में 27 वर्षीय विवाहिता चांदनी की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी पति और जेठ को गिरफ्ता...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
बीवी का बेदर्दी से कत्ल: सिर पर हमला कर की हत्या
यूपी के आगरा स्थित अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव कुकथला में 27 वर्षीय विवाहिता चांदनी की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 2022 में हुई थी चांदनी और लोकेंद्र की शादी कुकथला निवासी लोकेंद्र की शादी 2022 में अकबरा निवासी चांदनी से हुई थी। दोनों के करीब दो वर्ष की बेटी सिद्दी है। चांदनी के परिजन का आरोप है लोकेंद्र आए दिन चांदनी से मारपीट करता था। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कुकथला गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति लोकेंद्र सोलंकी ने चांदनी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।  पेट्रोल डालकर जला दी लाश बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को घर के पीछे बने बाड़े में जला दिया। मृतका चांदनी के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति समेत 7 ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पति लोकेंद्र सोलंकी और जेठ मानवेन्द्र उर्फ मयंक सोलंकी को कुकथला से सहता जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। शक बना हत्या की वजह ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार, लोकेंद्र और चांदनी के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। पति रोजाना रात को देर से घर लौटता था। चांदनी उस पर शक करती थी। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। संभवत: शक की वजह से ही चांदनी की हत्या की गई।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow