चीन में बीजिंग के अस्पताल में लगी भीषण आग
आग लगने के बाद कुछ लोग नीचे कूद भी गए। आग के कारणों की अभी भी तक पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चांगफेंग अस्पताल में यह आग दोपहर करीब 12.57 बजे लगी। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
'चाइना डेली' की खबर के अनुसार, आग बेहद तेजी से फैली और इसने अस्पताल के पूर्वी विंग को अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी अस्पताल पहुंची।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बचाव कार्य के दौरान 71 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से कई लोग घायल थे, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बचाव कार्य के दौरान 71 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से कई लोग घायल थे, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
BREAKING: Massive fire at hospital in Beijing, China ????????
Atleast 21 people's death and many people's injured.
TELEGRAM JOIN ???? https://t.co/9cTkji5aZq pic.twitter.com/PrIPeDCpPf — Disaster News (@Top_Disaster) April 18, 2023
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






