मुरैना में दबंगों ने राइफल से छह लाशें गिरा दीं
मुरैना में शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मुरैना ज़िले के पोरसा के लेपा गांव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, एसपी नरेंद्र सिंह नरवरिया ने तीन मौतों की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच साल 2013 में विवाद हुआ था। इसमें धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद आरोपी पक्ष गजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ गांव आ गया था। शुक्रवार की सुबह भी सिंह पक्ष ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर लाठी-डंडे और गोली से हमला बोल दिया। इस घटना में छह लोगों की अब तक मौत हो गई और 5 घायल हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






