सनके युवक ने सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काट डाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही फैमिली के 6 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी। घटना वाले दिन उसका छोटा भाई छत पर सुहागरात मना रहा था।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही फैमिली के 6 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी, जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें से पत्नी की भी मौत हो गई। इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन आरोपी के छोटे भाई की बारात घर लौटी थी। आरोपी ने नव दम्पती को भी नहीं छोड़ा। इसके पीछे आरोपी के साथ कोई भद्दा मजाक होना माना जा रहा है।
यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी (एसडीजी) प्रशांत कुमार ने मैनपुरी एसपी से मामले की डिटेल्स मांगी है। प्रशांत कुमार के मुताबिक आरोपी सोहवीर यादव ने शुक्रवार(23 जून) की देर रात अपने दो भाइयों, एक भाभी, जीजा और एक अन्य सदस्य के अलावा पत्नी को फरसे से काटकर मार डाला। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे। माना जा रहा है कि उसने सबको कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर सबको बेहोश किया था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा-सा पसर गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पड़ोसियों और परिवार के दूसरे अन्य लोगों से जानकारी ले रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे पारिवारिक कलह एक बड़ी वजह हो सकती है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी सुभाष यादव का आरोपी बेटा सोहवीर यादव नोएडा में रहता है। वो वहां कंप्यूटर सेंटर चलाता है। गुरुवार को सुभाष यादव के छोटे बेटे सोनू की बारात गई थी। सोहवीर भाई की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार को बारात इटावा से लौटी थी।
रात को घर में भोज कार्यक्रम रखा गया था। रात करीब 11 बजे तक घर में नाच-गाना होता रहा। इसके बाद सब सोने चले गए। नव दम्पती भी छत पर सो रहे थे। आरोपी का छोटा भाई भुल्लन, फिरोजाबाद निवासी उसका दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ नीचे सो रहे थे। तभी आरोपी ने इस घटना का अंजाम दिया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






