अपराधियों को जेल से निकाल भर्ती करता है वागनर ग्रुप

‘वागनर ग्रुप’ खुद को एक प्राइवेट मिलिट्री कंपनी बताता है। इसका एक दफ्तर सेंट पीटर्सबर्ग में है।

जून 24, 2023 - 20:22
 0  24
अपराधियों को जेल से निकाल भर्ती करता है वागनर ग्रुप

प्राइवेट मिलिट्री कंपनी ‘वागनर ग्रुप’ ने रूस की सेना के खिलाफ बगावत कर दी है। वागनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ कर फेंकने की धमकी दी है। कथित तौर पर यूक्रेन युद्ध में रूस की सेना के साथ मिलकर लड़ने वाले वागनर ग्रुप के इस विद्रोह से रूस में गृह युद्ध की आशंका जताई जाने लगी है।

वागनर ग्रुप कथित तौर पर रूस के लिए सीरिया में लड़ चुका है और लंबे समय से यूक्रेन में भी लड़ रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में वागनर ग्रुप और रूस की सत्ता के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। विद्रोह के बाद रक्षा मंत्रालय ने वागनर लड़ाकों को अपने निर्धारित ठिकानों पर लौटने को कहा है। जब स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं दिखा तो रूस के राष्ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए प्रिगोज़िन के बगावत को देशद्रोह और गद्दारी कहा है।

राष्ट्रपति के संबोधन के तुरंत बाद नेशनल गार्ड ने सेंट पीटर्सबर्ग स्थित वागनर ग्रुप के ऑफिस पर छापा मारा गया है। वागनर चीफ से जुड़ी संपत्तियों पर लगातार छापेमारी जारी है। पुतिन और रूसी सेना ने हालात पर नज़र बनाए रखा है।

‘वागनर ग्रुप’ खुद को एक प्राइवेट मिलिट्री कंपनी बताता है। वागनर समूह पहली बार 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे के दौरान सामने आया था। यह एक नेटवर्क जो किराए पर सैनिकों की आपूर्ति करता है, यह ग्रुप कहीं भी पंजीकृत नहीं है और इसके वित्तपोषण का स्रोत अज्ञात है।

इस ग्रुप में हजारों भाड़े के सैनिक काम करते हैं। समय-समय पर लड़ाकों की भर्ती भी होती रहती है। ग्रुप में शामिल होने वाले ज्यादातर लड़ाकों की गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि होती है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow