20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश:मानसून 7 दिन देर से MP पहुंचा

हरियाणा में मौसम विभाग ने मानसून आने की डेट फिक्स कर दी है। राज्य में 30 जून को मानसून दस्तक देगा। अच्छी बात यह है कि 25 जून से सूबे में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

जून 24, 2023 - 20:34
 0  27
20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश:मानसून 7 दिन देर से MP पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

इस बीच, मानसून 7 दिन की देरी से मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। दो दिन में यह राजधानी भोपाल पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले पांच दिन यहां भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था, लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश, जबकि उत्तराखंड में 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow