पाकिस्तान में अजरबैजानी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जज पर लगा घूसखोरी का आरोप

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक जज पर आरोप लगाया कि उसने अजरबैजानी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित को जमानत दे...

नवम्बर 25, 2026 - 14:20
 0  0  0
पाकिस्तान में अजरबैजानी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जज पर लगा घूसखोरी का आरोप
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक जज पर आरोप लगाया कि उसने अजरबैजानी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित को जमानत देने के लिए घूस ली। साथ ही कहा कि मुख्य आरोपित अहमद तनवीर ने पीड़िता को 70,000 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को लाहौर में दो महिलाएं उसे डिफेंस हाउसिंग अथारिटी इलाके के कैफे में ले गईं, जहां तीन और आदमी आ गए। वे पीड़िता और दो अन्य महिलाओं को एक फ्लैट में ले गए, जहां शराब पी और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बाकू की रहने वाली है और सितंबर में एक बिजनेस ट्रिप पर पाकिस्तान आई थी।

Copyright 2021 डिजिटल ऑल इंडिया न्यूज़- All Rights Reserved.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow